विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में झाड़-फूंक कराने निकली महिला दो बच्चों संग लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:52 PM (IST)

मोहनगंज, अमेठी से एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ झाड़-फूंक कराने निकली थी, जिसके बाद वे लापता हो गईं। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मोहनगंज से महिला दो बेटियों संग लापता हुई।

  2. झाड़-फूंक कराने निकली थी, वापस नहीं लौटी।

  3. पति की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की।

संवाद सूत्र, मोहनगंज (अमेठी)। एक गांव से शनिवार सुबह झाड़ फूंक कराने निकली महिला अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब महिला और बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।

पति संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी कंचन देवी पांच सितंबर की सुबह सात बजे अपनी दो बेटियां आख्या व आसवी के साथ घर से निकली थी।

पत्नी ने बताया था कि वह दोनों बच्चियों को साथ लेकर झाड़-फूंक कराने के लिए पूरे तालेवन्द जा रही है। इसके बाद वह दोनों बच्चियों के साथ वापस घर नहीं लौटी। महिला के वापस नहीं लौटने पर परिवारजन ने अपने स्तर से आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद किसी का पता नहीं चल सका।

इसके बाद पति ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला और दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला और दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उनके संभावित जगह के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रहीं है।

यह भी पढ़ें- 'दादी बैठो, किराया नहीं लगेगा', बुजुर्ग महिलाओं के लिए वरदान बनी यूपी सरकार की नई योजना