विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में खारे पानी की गंभीर समस्या: जल जीवन मिशन की टंकियां भी बेअसर

Published: Sun, 26 Apr 2026 03:46 PM (IST)

अमेठी में खारे पानी और जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकियों के लाभ न मिलने से ग्रामीण व शहरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमेठी। खारे पानी की समस्या से कई गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं। मांग के बावजूद भी उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका के लोगों को भी परेशानी कम नहीं हो र ही है। लोग गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने व भाेजन बनाने के लिए दूर स्थानों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नगर पालिका गाैरीगंज के वार्ड चार, सात व 11 के निवासियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां खारा पानी होने के चलते नब्बे के दशक में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया, जिससे जलापूर्ति की जा रही है। तीनों वार्ड के निवासियों को पाइप लाइन में लीकेज व अन्य कारणों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, जिससे आए दिन लोग दूर स्थानों से पानी लाने को मजबूर हैं।

जितेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, सर्वेस सिंह ने बताया कि आए दिन आपूर्ति बाधित होने से समस्या होती है। नई पानी की टंकी से अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। पानी की समस्या से करीब पांच हजार आबादी प्रभावित है।

वहीं तिलोई के खेखरुआ और रामपुर पंवारा गांव में अधिकांश हैडपंपों का पानी खारा है। उस पानी को न पिया जा सकता है और न नहाया ही जा सकता है। कपड़े भी धुलने से साफ नहीं होते। सिर्फ बर्तन धोने के काम आता है।

खेखरुआ निवासी सुशील सिंह ने बताया कि आए दिन टंकी से आपूर्ति बंद रहती है। खासकर महिलाओं को समस्या होती है। दूर से पानी लाना पड़ता है। पानी न आने से करीब आठ हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई स्थानों पर खोदकर छोड़ दिए गए गड्ढे

जिले के सिंहपुर के खारा, भादर, रामपुर कुड़वा, शाहगढ़ सहित अन्य गांव में खोदाई कर गड्ढों की पटाई नहीं की गई है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जहां आपूर्ति बाधित हाे रही है। उन स्थानों की जांच कराकर पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से कराई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

-डीपी गौतम, सहायक अभियंता, जल निगम