Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amethi Seat Result 2024: अमेठी से सांसद चुने गए कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा, स्मृति को मिली हार

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:57 PM (IST)

    Amethi lok sabha election 2024 Result- कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल पांच लाख 39 हजार 228 वोट पाकर एक लाख 67 हजार 196 मत से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 72 हजार 32 वोट ही मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान को 34534 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने परिणाम की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

    Hero Image
    Amethi Seat Result 2024 Live Updates: हॉट सीट अमेठी पर Smriti Irani इतने वोट से पीछे

    डिजिटल डेस्क, अमेठी। Amethi lok sabha Chunav Result 2024| संसदीय क्षेत्र अमेठी के चुप्पी साधे मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जनादेश देकर इतिहास रचने का काम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने एक लाख 67 हजार 196 मतों से भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी को परास्त कर जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतिम चक्र की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल पांच लाख 39 हजार 228 वोट पाकर एक लाख 67 हजार 196 मत से जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 72 हजार 32 वोट ही मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान को 34534 वोट मिले। देर शाम सात बजे प्रेक्षक शालिनी दुहान, डाॅ. एन युवराज व जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने परिणाम की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

    लोकसभा चुनाव-2019 का परिणाम

    विजयी- स्मृति ईरानी (468514 वोट) 

    निकटतम- राहुल गांधी (413394)

    अंतर- 55120

    अमेठी लोकसभा सीट का परिचय

    अमेठी, उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। इसे बसपा सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। 

    शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था, बाद में बदलकर इसका नाम अमेठी कर दिया गया है। यह भारत के गांधी परिवार की कर्मभूमि है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है। दिल्ली से अमेठी की दूरी करीब 681.0 किलोमीटर है।