अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, गांव में तनाव
संवादसूत्र, सिंहपुर : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र का जियापुर गांव छह माह के भीतर फि र सुर्खियों में अ
संवादसूत्र, सिंहपुर : थाना शिवरतनगंज क्षेत्र का जियापुर गांव छह माह के भीतर फि र सुर्खियों में आया। यहा एक बार फि र तनाव की स्थिति उस वक्त बन गयी, जब अराजकतत्वों ने गांव के बाहर लगी आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले को बढ़ने से रोक लिया और प्रतिमा की मरम्मत कराया। पुलिस ने शाति बनाए रखने के लिए गांव में रूट मार्च भी किया।
गांव निवासी केवला देवी रिहायसी इलाके से कुछ दूरी पर स्थित जमीन के टुकड़े पर अपना दावा पेश करती हैं और उसी स्थान पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करायी थी, जो गांव के ही कुछ लोगों को नागवार लग रहा है। सोमवार की सुबह अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। अराजकतत्वों की करतूत से प्रतिमा का हाथ और सिर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव में तनाव की स्थित बनते देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना से स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फू ल गए। आनन-फ ानन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव भ्रमण किया। इसके पश्चात पुलिस ने कारीगर बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत करायी। फि लहाल गांव में शाति कायम है। समाचार लिखे जाने तक घटना के बावत किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐहतियातन गाव में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
पहले भी हुआ था प्रयास
अराजक तत्व गांव में अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहे। हालाकि ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी मंशा फ लीभूत नहीं हो सकी। इससे पूर्व 17 मार्च की रात भी अराजकतत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था, लेकिन तब कामयाब नहीं हुए थे। तत्कालीन सीओ बीनू सिंह और एसडीएम अशोक शुक्ला ने गांव पहुंच मामले को संभाल लिया था।