Move to Jagran APP

कोहरे ने घेरा, दोपहर बाद दिखे सूर्यदेव

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोकी। सड़क पर चलना मुश्किल हुआ। सरकारी अलाव की आंच भी कम हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:34 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:34 AM (IST)
कोहरे ने घेरा, दोपहर बाद दिखे सूर्यदेव
कोहरे ने घेरा, दोपहर बाद दिखे सूर्यदेव

अमेठी : दोपहर बाद शनिवार को आसमान में सूरज चमका तो लोगों को लगा कि अब मौसम कुछ सही होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। धूप के बाद भी गलन कायम रही। वहीं, सुबह घना कोहरा होने के चलते पूर्वाह्न 11 बजे तक सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। सर्दी के सितम कायम हैं तो सरकारी अलाव की आंच भी अब धीरे-धीरे ही सही कम होने लगी है। पछुआ हवा के बहाव के बीच गलन, धूप खिलने के बाद भी कायम रही। ऐसे में लोग घरों दुबके रहे। सुबह घना कोहरा था। इसी क्रम शाम ढलने के साथ एक बार फिर कोहरा बढ़ने लगा। रविवार को मौसम और सर्द होने के साथ ही कोहरा पड़ने का अनुमान है।

loksabha election banner

बाजारों में भी दिखी चहल-पहल :

गलन के बाद भी शनिवार को मौसम दोपहर बाद साफ होने के बाद बाजारों में शुक्रवार के मुकाबले चहल-पहल दिखी। जायस की साप्ताहिक बाजार होने के कारण यहां कुछ अधिक लोग दिखे तो गौरीगंज के साथ ही मोहनगंज, शाहमऊ, तिलोई, फुरसतगंत, बाबूगंज, अमेठी, भादर, मुंशीगंज, शाहगढ़, मुसाफिरखाना, पीपरपुर व संग्रामपुर में भी लोगों की भीड़ रोज के मुकाबले अधिक दिखी। दोपहर बाद सड़कों पर भी आवागमन रहा। शाम को कोहरा घना होने से एक बार फिर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई।

सार्वजनिक स्थलों पर जलाए जा रहे अलाव :

अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना में नगर निकाय प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए हर संभव उपाय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.