Move to Jagran APP

15 दिन में निस्तारित हुए 965 पुराने भूमि विवाद

डीएम की पहल पर विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान चलाया गया। इसमें कई मामलों का निस्तारण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:01 AM (IST)
15 दिन में निस्तारित हुए 965 पुराने भूमि विवाद
15 दिन में निस्तारित हुए 965 पुराने भूमि विवाद

अमेठी : भूमि विवाद के चलते बढ़ी अपराधिक घटनाओं पर विराम लगाने के लिए जिलाधिकारी की पहल पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 15 दिन में ऐसे 965 विवाद सुलझाए गए जो वर्षों से चल रहे थे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद और इसके कारण बढ़ रहे क्राइम को रोकने हेतु जिला स्तरीय पहल करते हुए पूर्व में 15 दिवसीय विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान चलाकर चारों तहसीलों में कुल 858 भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण चिन्हित किए गए थे। चिंहित विवादों को मौके पर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। परन्तु बढ़ते भूमि विवादों के दृष्टिगत अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 16 अगस्त 2020 तक चारों तहसीलों में कुल चिन्हित 969 प्रकरणों में से 965 प्रकरणों को पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया। उन्होंने बताया कि मुसाफिरखाना में 278, तिलोई में 233, गौरीगंज में 217 व अमेठी तहसील में 237 प्रकरणों को चिन्हित किया गया था। जिसके निस्तारण के लिए 643 पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीमों को लगाया गया। विशेष भूमि विवाद निस्तारण अभियान के तहत टीमों 965 प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.