Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां के मंदिरों पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2016 10:32 PM (IST)

    अमेठी : शारदीय नवरात्र की शुरुआत शनिवार को हो गई। सुबह से ही मां के मंदिर पर दर्शन करने के लिए श्रद

    Hero Image

    अमेठी : शारदीय नवरात्र की शुरुआत शनिवार को हो गई। सुबह से ही मां के मंदिर पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर अपनी तरक्की की दुआएं मांगी। कालिकन धाम व दुर्गन धाम में हजारों लोगों ने पहले दिन माता रानी के दर्शन किए। अन्य पीठों पर भी भारी भीड़ रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राघीपुर स्थित दुर्गन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। सुबह साढ़े चार बजे से ही भक्तों का रेला मां के दर्शन को पहुंचने लगा था। श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर खुद को कृतार्थ किया। टिकरी चढ़ाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ जुटी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स सक्रिय रही। मंदिर की व्यवस्था प्रांतीय रक्षा दल के जवानों व महिलाओं के जिम्मे रही। थाने की पुलिस भी भ्रमण पर रही। बूढ़न माता धाम पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन को पहुंची। भक्तों ने मां की दर पर माथा टेका। कालिकन धाम में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची। यहां भी श्रद्धालुओं ने मां कालिका के चरणों में माथा टेका। पुजारी ने बताया कि लगभग दस हजार लोगों ने दर्शन किए।

    उठने लगी प्रतिमाएं

    जिला मुख्यालय पर पूरे दिन चहल पहल रही। देवी प्रतिमाओं को पांडालों में ले जाने का क्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। डीजे की धुन पर थिरकते लोगों ने उत्साह के साथ मां की अगवानी की।

    मा अहोरवा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड

    सिंहपुर : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने मा शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के आदि शक्तिपीठ मा अहोरवा भवानी के दरबार में हजारों श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पौराणिक मा अहोरवा धाम में भक्तों का ताता लगा रहा। मंदिर पहुंचे भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ मा की पूजा अर्चना की और सुख शाति की कामना की।

    गैर जनपदों के साथ ही दूरदराज से भी मा के भक्त यहा आकर दर्शन पूजन कर अपने परिवार की समृद्धि की कामना करते है।