12 दो पहिया वाहनों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना
बिना मास्क व हेलमेट लगाए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 11:24 PM (IST)
अमेठी : शनिवार को तीसरे चरण के लॉकडाउन में रायबरेली-अमेठी बार्डर पर बिना मास्क व हेलमेट लगाए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि 12 दो पहिया वाहनों का चलान कर जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाये घर से बाहर ना निकले। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट भी जरूर पहने। इस मौके पर एसआई अरूण कुमार, सिपाही मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें