12 मिले कोरोना संक्रमित 61 को अस्पताल से मिली छुट्टी
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2135 हो गई है। वहीं अब तक 1671 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं।
अमेठी : जिले में कारोना के सक्रिय केसों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार आई रिपोर्ट में जहां 12 नए केस मिले। वहीं 61 लोग इलाज से स्वस्थ्य होने के बाद अपने घर पहुंचे। सक्रिय केसों की संख्या भी घटकर 449 हो गई। जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2,135 हो गई है। वहीं अब तक 1,671 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 17, 18, 19 व 20 सितंबर को भेजे गए सैंपल में से 1,404 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1,392 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 61 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस घर पहुंचे हैं। संक्रमित मिले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जहां भी नए केस मिले हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है।