रंजिश में युवक को पीटा, तीन नामजद
गांव के तीन लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से पीटा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:38 PM (IST)
अंबेडकरनगर : महरुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी युवक की रंजिश में पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी प्रेम कुमार 25 अक्टूबर को दुर्गापूजा देखकर रात में घर लौट रहे थे। गांव के तीन लोग रास्ते में रोक कर गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित भाग गए। परिजनों ने महरुआ कस्बे में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। भुक्तभोगी ने मंगलवार को थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मंगल सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह पर मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ बताया कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें