विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में अश्लील वीडियो के नाम पर युवती का शोषण, बंधक बनाकर एक सप्ताह तक किया दुष्कर्म

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:09 PM (IST)

अंबेडकरनगर के एक गांव की युवती को बंधक बनाकर आरोपित ने एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ के एक गांव की युवती को बंधक बनाकर आरोपित ने एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए उसे गांव के रास्ते पर छोड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के घर में उसकी मां, छोटा भाई रहते हैं। पिता की मौत हो चुकी है।

बड़ा भाई गैर प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता है। तीन वर्ष पहले युवती घर में स्नान कर रही थी। तत्समय उसकी मां गांव में व छोटा भाई स्कूल गया था। इसी दौरान आरोपित विकास उर्फ राकेश ने घर में घुसकर चुपके से वीडियो बना लिया। दूसरे दिन अकेली पाकर घर में घुसकर वीडियो दिखाते हुए प्रसारित करने की धमकी दी। इससे वह सहम गई।

आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपित ने एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी से वीडियो प्रसारित करने, जिंदगी बर्बाद करने, माता व भाई की हत्या करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। 15 दिन पहले आरोपित ने वीडियो मिटाने के बहाने पीड़िता को बुलाया।

वहां पानी के बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर बंधक बना लिया और एक हफ्ते तक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने स्वजन को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।