Move to Jagran APP

दीपावली पर जनता को दिया 334.24 करोड़ के विकास कार्य का उपहार

अंबेडकरनगर भारतीय परंपरा की याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:44 PM (IST)
दीपावली पर जनता को दिया 334.24 करोड़ के विकास कार्य का उपहार
दीपावली पर जनता को दिया 334.24 करोड़ के विकास कार्य का उपहार

अंबेडकरनगर: भारतीय परंपरा की याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर जिले की जनता को 334.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने सड़क एवं भवन आदि निर्माण की 304 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और 34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों को भी लाभांवित किया गया। डीएम और सीडीओ सम्मानित : व्यवस्थित एवं सुसज्जित कामकाज व कार्यालय संचालन में आइएसओ से कलेक्ट्रेट और विकास भवन को प्रमाणित किया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ इस सफलता को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीएम सैमुअल पॉल व सीडीओ घनश्याम मीणा को शाबासी देकर सम्मानित किया। साढ़े चार साल में दिखा चतुर्दिक विकास : मुख्यमंत्री ने कहा इससे दो वर्ष पहले वह सितंबर 2019 में अंबेडकरनगर आए थे। तब 173.72 करोड़ की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं नौ करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साढ़े चार साल में अंबेडकरनगर ने भाजपा सरकार में अभूतपूर्व विकास किया है। यह प्रगति भाजपा सरकार के विकास की सोच का परिणाम है। इसी सोच को जनता से जोड़ने के लिए हम उपस्थित हुए हैं। विकास के जरिए सबके जीवन को बदला और खुशहाल बनाया जा सकता है। यह प्रदेश सरकार की स्वस्थ मानसिकता को प्रदर्शित करता है। सफलता का किया बखान : भाजपा सरकार में जिले की जनता को मिले लाभ का बखान कर मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री आवास योजना से 42 हजार 293 ग्रामीण गरीबों को एवं 13 हजार 279 शहरी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन से दो लाख 55 हजार 870 घरों में शौचालय बना, 446 पंचायत भवन, 771 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। एक लाख 40 हजार परिवारों को रसोई गैस और 50 हजार से अधिक बिजली का कनेक्शन मिला है। मेडिकल कालेज, सीएचसी टांडा और महिला अस्पताल जलालपुर में आक्सीजन प्लांट लगा है। इससे अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं होगा। प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्रों को अब मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। एक लाख 64 हजार 869 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया है। दो लाख 27 हजार लोगों को गोल्डन कार्ड मिला है। तीन लाख 95 हजार 647 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। पिछली बार तीन लाख 95 हजार 667 किसानों का ऋण माफ किया गया है। फसल बीमा योजना में दो लाख 117 किसानों को बीमित किया गया है। इसके अलावा हाईवे और मार्गों का निर्माण कराया गया है। 100 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगाकर कीर्तिमान बनाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.