Move to Jagran APP

शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को दी गई विदाई

अंबेडकरनगर : चार दिनी गणेश महोत्सव का धूमधाम से समापन हो गया। भव्यशोभा यात्रा निकाल भगवा

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:02 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:02 PM (IST)
शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को दी गई विदाई
शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को दी गई विदाई

अंबेडकरनगर : चार दिनी गणेश महोत्सव का धूमधाम से समापन हो गया। भव्यशोभा यात्रा निकाल भगवान गणेश को विदाई दी गई। भक्तिगीतों पर देर रात तक थिरकते भक्तों ने भीगी पलकों से गणपति बप्पा को तमसा नदी में पूजन अर्चन के उपरांत विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए गणेश महोत्सव का सोमवार की रात समापन हो गया। अंतिम दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक गणेश महोत्सव की धूम रही। भव्य पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भव्य दरबार सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। कई झांकियां भी शोभा यात्रा की हिस्सा बनीं। नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के उपरांत शोभायात्रा तमसा तट पर पहुंची। यात्रा के दौरान गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। लोग घरों से निकल गणपति बप्पा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेते रहे। वहीं गणपति बप्पा के भक्त देर रात तक भक्तिगीतों पर थिरकते रहे। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई राधा कृष्ण की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं प्रतिमाओं को तमसा नदी में भीगी पलकों से पूजन अर्चन के उपरांत विसर्जित किया गया। वहीं एक प्रतिमा का विसर्जन अरिया बाजार स्थित नहर में किया गया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कोतवाली पुलिस के जवान तैनात रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.