Move to Jagran APP

महिलाओं की भूमिका अहम

उच्च प्राथमिक विद्यालयों समेत इंटर कालेजों में मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं का दायित्व अहम है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:44 PM (IST)
महिलाओं की भूमिका अहम
महिलाओं की भूमिका अहम

अंबेडकरनगर : उच्च प्राथमिक विद्यालयों समेत इंटर कालेजों में मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, जिला प्रोबेसन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने महिलाओं को समाज का दर्पण बताते हुए कहा महिलाएं हैं, देश की तरक्की का आधार इनके प्रति बदलें विचार। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा भारत विश्व में एक ऐसा देश है जहां महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लैंगिग भेदभाव मिटाना आवश्यक है। प्रोबेशन अधिकारी ने कहा महिलाएं स्वयं को जागृत कर। खुद पर होने वाले अत्याचार का विरोध करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ा है। कहा समाज को तरक्की के शिखर पर पहुंचाने के लिए महिलाओं का सम्मान करना जरूरी है।

loksabha election banner

अन्नावां : मुहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर में नारी सुरक्षा, समस्या तथा स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य रईस अहमद खान ने कहा कि मिशन शक्ति योजना महिलाओं की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। यह जागरूकता उत्पन्न कर महिलाओं की सुरक्षा के संग उनके प्रति संभावित अपराधों को रोकने में सहायक भी सिद्ध होगी। सितारा-ए-उर्दू एवार्ड से सम्मानित शिक्षक मुहम्मद असलम खान ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं अत्यधिक सतर्कता की आवश्यकता है। मुहम्मद असलम खान ने कहा आत्मनिर्भरता के साथ विपरीत परिस्थिति में दिलेरी दिखानी होगी। इस अवसर पर विमला वर्मा, मुहम्मद आमिर सिद्दीकी, मुहम्मद इजहार सिद्दीकी, मोहम्मद शादाब खान, सादिया खातून, नूरजहां खातून आदि की उपस्थिति रही।

टांडा : नगर संसाधन केंद्र टांडा पर डॉ.मोहम्मद आदिल के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कालेज के सपना गुप्ता, निर्मला एवं नूतन सिंह ने अपने अपने विचारों को रख। वहां मौजूद महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को न सहने की शपथ दिलाई। यहां फिरोज अहमद, रामचरन, राहुल, नाजिया, मुमताज, संगीता आदि मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.