बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
सरोजा देवी (45) पत्नी अरविद नायक शुक्रवार की रात नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी। तभी सामने से आ
अंबेडकरनगर : हंसवर थाना क्षेत्र के मैंदी घाट मार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनुद्दीनपुर के बैरमपुर की निवासी थी। अरविद नायक की 45 वर्षी पत्नी सरोजा देवी शुक्रवार की रात शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मैंदी घाट मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया गया।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन ने इसकी सूचना पुलिस का दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित चालक को लेकर थाने ले गई तथा घायल महिला को परिजन की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।