उपकेंद्र के सामने शार्ट-सर्किट से जली गेहूं की फसल
ङ्खद्धद्गड्डह्ल ष्ह्मश्रश्च ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्यद्धश्रह्मह्ल ष्द्बह्मष्ह्वद्बह्ल ङ्खद्धद्गड्डह्ल ष्ह्मश्रश्च ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्यद्धश्रह्मह्ल ष्द्बह्मष्ह्वद्बह्ल ङ्खद्धद्गड्डह्ल ष्ह्मश्रश्च ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल स्त्रह्वद्ग ह्लश्र ह्यद्धश्रह्मह्ल ष्द्बह्मष्ह्वद्बह्ल
अंबेडकरनगर : विद्युत विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। ढीले तारों में शार्ट सर्किट के चलते क्षेत्र में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को दो थानाक्षेत्रों में हुई आग लगने की घटनाएं हुई। इसमें गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई। भियांव संवादसूत्र के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र नेवादा के सामने किसानों की लगभग सात बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के दो घंटे बाद अग्निशमन वाहन पहुंचने से किसान आक्रोशित हो गए। वाहन पहुंचने से पहले ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
उधर चालक ने टायर खराब होने का हवाला देते हुए पक्की सड़क से नीचे वाहन उतारने से मना कर दिया। प्रभावित किसानों सुरेंद्र मिश्र, हृदय नारायण मिश्र एवं चितामणि मिश्र आदि ने मौके पर क्षति का आंकलन करने पहुंची महिला राजस्वकर्मी पर रकबा कम दिखाने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा निजामपुर मठिया निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामउजागिर पांडेय के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग लग गई। इसके चलते लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल सुनील कुमार मौर्य ने क्षतिग्रस्त फसल का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही क्षेत्र के गोपरी चांदपुर एवं नत्थूपुर लौधना में भी शार्ट-सर्किट के चलते लगी आग से किसानों की भारी क्षति हुई थी। बावजूद इसके विभाग अभी चेतने को तैयार नहीं है।
किछौछा संवादसूत्र के मुताबिक बसखारी थानाक्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के पीछे उत्तरी छोर पर स्थित गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो बिस्वा गेहूं की फसल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते पर आग पर काबू पाया।