काले बादलों का रहा डेरा, दिनभर हुई बूंदाबांदी
ङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्ल
अंबेडकरनगर : शनिवार की देरशाम से शुरू हुई हल्की बारिश एवं तेज हवाओं ने एक बार फिर ठंड में इजाफा कर दिया है। अब और बारिश हुई तो आलू, सरसों पर इसका प्रभाव अच्छा नहीं पड़ेगा और खराब होने की संभावना बन सकती है। लेकिन गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। तेज हवा से सरसों की फसलें कहीं-कहीं पर गिर गई हैं।
शाम व रात में ठंड में इजाफा होने से पशुओं के अलावा निराश्रित लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे इससे ठंड दिन में भी कायम रही। बादल और तेज पछुआ हवाओं के चलते लोग परेशान हुए। हालांकि दोपहर बाद एक बजे के बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। अचानक बादल के दस्तक देने से सुबह ठंड में काफी इजाफा हुआ। बारिश होने से फसलों को खासकर गेहूं की फसल के लिए यह बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है। फसलों के बारे में जानकारी देते हुए उपकृषि निदेशक रामदत्त बागला ने बताया कि बारिश अभी कम हुई है। अधिक बारिश होने पर सरसों, आलू आदि फसलों को हानि हो सकती है। संभावना जताई जा रही है सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा।
वैसे तो मार्च माह की शुरुआत से ही ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा था, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव से फिर ठंड वापस लौटी है। सुबह-शाम और रात में पारा गिर जाता है। इससे ठंड और भी बढ़ जाती है। इससे निराश्रित, असहाय लोगों के साथ बेसहारा पशुओं पर भी यह ठंड भारी पड़ रही है। रात में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ जाता है। रविवार को भी जिले का तापमान न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह ठंड में बस स्टेशन पर यात्रियों को बस नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र में रिमझिम वर्षा ने मौसम को अत्यधिक सर्द कर दिया है। लगातार दूसरे दिन रविवार को पूरे दिन बदली के साथ सर्द हवाओं ने कंपकपी पैदा की।