Move to Jagran APP

तीन पदों के 5535 दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

प्रधान बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के उन पदों पर जहां एक ही प्रत्याशी है उनकी जीत की घोषणा मतगणना के दिन होगी। ग्राम पंचायत सदस्य के 3468 पदों पर होगा उपचुनाव।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM (IST)
तीन पदों के 5535 दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय
तीन पदों के 5535 दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन तय

अंबेडकरनगर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के सभी 41 पदों पर चुनाव होना है। इससे इतर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य यानी बीडीसी के 5535 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है, हालांकि जीत की घोषणा मतगणना के साथ ही होगी। वहीं, 3468 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर उपचुनाव होना तय है।

loksabha election banner

बीडीसी के 20 पदों के अलावा ग्राम प्रधान के दो तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 5513 पदों पर इकलौते उम्मीदवार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, बीडीसी के 1000 पदों पर 4009 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान के 900 पदों पर 6679 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 11078 पदों के सापेक्ष 2097 पदों पर चुनाव होगा। वहीं, जिला पंचायत की सभी 41 सीटों पर 594 उम्मीदवार हैं। इससे इतर ग्राम पंचायत सदस्य के 3468 पद खाली रह गए हैं, यहां उपचुनाव होगा। इसके बाद ही पंचायतों के गठन का रास्ता साफ होगा।

विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत कयामुद्दीनपुर में प्रधान पद की उम्मीदवार चंद्रावती के अलावा बीडीसी में वार्ड संख्या 52 बनगांव द्वितीय से आनंद वर्मा और उनकी पत्नी देविका वार्ड संख्या 57 लालालपुर से, वार्ड संख्या 34 अरिया बाजार से अतुल वर्मा की पत्नी श्रद्धा वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

टांडा विकास खंड के गांव मुस्तफाबाद से कुसुमलता प्रधान पद की इकलौती उम्मीदवार हैं। वहीं बीडीसी में वार्ड संख्या 53 मुकुंदपुर से रूबी, वार्ड संख्या 100 अमीनपुर से फरहीम एवं वार्ड संख्या 102 अलनपुर द्वितीय से तहसीनुल निशा भी निर्विरोध उम्मीदवार हैं। कटेहरी विकास खंड में बीडीसी के वार्ड संख्या 57 बसंतपुर से धर्मेंद्र कुमार और वार्ड संख्या 88 नरसिंहदासपुर से अनिल कुमार भी इकलौते उम्मीदवार हैं।

जलालपुर विकास खंड में बीडीसी के पद पर वार्ड संख्या 58 बड़ेपुर से त्रिभुवनाथ तथा विकास खंड रामनगर में बीडीसी वार्ड मोहम्मदपुर चक फरीदपुर सीट पर भी इकलौता उम्मीदवार हैं। बसखारी ब्लॉक में बीडीसी पद पर हंसवर प्रथम से पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह तथा हंसवर चतुर्थ से उनकी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पत्नी स्वर्णलता सिंह का भी निर्विरोध चुना जाना तय है।

जहांगीरगंज विकास खंड में बीडीसी के चार पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। यहां वार्ड संख्या 61 देवरिया बुजुर्ग, वार्ड संख्या 62 देवरिया लाल, वार्ड संख्या 69 खरुअइयां तथा वार्ड संख्या 71 ठेंगी प्रतापपुर में बीडीसी के पदों पर इकलौते दावेदार हैं। भियांव विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के मुख्य दावेदारों में भाजपा नेता विध्याचल सिंह की पुत्रवधू नेहा सिंह निर्विरोध बीडीसी उम्मीदवार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.