छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
घर के लोगों रिश्तेदारों व आम लोगों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने की अपील की। छात्र-छात्राओं को
अंबेडकरनगर : यातायात सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने शनिवार को जनता इंटर कॉलेज बनगांव से घर जा रही छात्राओं को रास्ते में रोककर यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। घर के लोगों, रिश्तेदारों व आम लोगों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने की अपील की। छात्र-छात्राओं को नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई। भीटी थाने के निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने कहा यातायात के नियम वाहन चालकों व आम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं। नियम की परिधि में रहकर सुरक्षित वाहन चलाने से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है। नियमों का पालन न करना दुर्घटना का कारण है। उन्होंने शराब पीकर, बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट, मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते समय न करने की सलाह दी। तथा मार्गों के किनारे लगे यातायात संबंधी प्रतीक चिह्न युक्त बोर्ड को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी। इससे खुद के अलावा अन्य लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। रोड पार करने के दौरान, मुड़ने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। परिजन को नियमों से रूबरू कराएं छात्राएं : सीओ
टांडा : यातायात माह के अंतिम दिन सीओ अमर बहादुर ने देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा देश भर में सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटना में हो रहीं है। इसके लिए शासन प्रशासन कड़े कानून बनाने के साथ जागरूकता अभियान भी चला रही है, लोगों को जागरूक करने में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अपने पिता भाई व परिवार के सदस्यों को घर से निकलते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की सलाह के साथ उन्हें अवश्य टोकें। इससे घर में जागरूकता आएगी। थानाध्यक्ष अलीगंज रामचंद्र सरोज, विद्यालय संयोजक निरप्रसाद शर्मा, प्राचार्य प्रशांत कुमार नमन, एसएसआइ हीरा लाल यादव, इनमुल्लाह खान ने संबोधित किया।