नगर का जाम हुआ आम, राहगीर परेशान
अंबेडकरनगर : नगर में रोजाना जाम लगने की समस्या अब तो आम हो गई है। इससे जिला प्रशासन भी बेि
अंबेडकरनगर : नगर में रोजाना जाम लगने की समस्या अब तो आम हो गई है। इससे जिला प्रशासन भी बेफिक्र हो चुका है। यातायात संसाधन की कमी, अतिक्रमण व सड़कें सकरी होने से रोजाना जाम परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इससे जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। नगर जाम की समस्या राहगीरों के लिए नासूर बनती जा रही है। पलक झपकते ही नगर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके व्यवस्था को सुचारू रखने का दायित्व उठाने वाले पुलिस कर्मी व्यवस्था में सुधार लाने में विफल साबित हो रहे हैं। गुरुवार को नगर की सड़कों पर हुआ। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो गई। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात व्यवस्था पलक झपकते ही बेपटरी हो गई। बस स्टेशन पर दोनों तरफ रोडवेज बस के तिरछा खड़ा करने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते बस स्टेशन, ओवरब्रिज, तहसील तिराहा, फैजाबाद मार्ग, नईसड़क तक वाहनों की लंबी कतार के चलते पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। यातायात उपनिरीक्षक सुधांशु वर्मा ने बताया कि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पूरा प्रयास किया जाता है। पूरा प्रयास रहता है कि जाम न लगे, लेकिन कुछ वाहनों के चलते यह समस्या झेलनी पड़ती है।