फरार साजिशकर्ता व्यवसायी को दे रहा धमकी
गत 14 मार्च को शाहजादपुर वृंदावन कॉलोनी में व्यवसायी जयराम संगवानी के घर में लूटपाट करने घुसे हथियारबंद लुटेरों को उनके पुत्र वैभव व बहू बीनू ने हमलावरों को गिरफ्तार किया था
अंबेडकरनगर : पुलिस की लापरवाही से फरार आरोपित पीड़ित को धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त की अगुवाई में पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। गत 14 मार्च को शहजादपुर वृंदावन कॉलोनी में व्यवसायी जयराम संगवानी के घर में लूटपाट करने घुसे हथियारबंद लुटेरों को उनके पुत्र वैभव व बहू बीनू के साहस से हमलावरों को गिरफ्तार किया गया था।
इसमें पांच आरोपित जेल में है। मुख्य साजिशकर्ता विवेक अभी भी फरार है। गिरफ्तारी के लिए सिधी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त की अगुवाई में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्त से मिलकर पत्र सौंपा। इसमें फरार विवेक फोन से संगवानी परिवार को लगातार धमकी दे रहा है, विवेचक की घोर लापरवाही से कुर्की नहीं की गई। अयोध्या विधायक ने बताया पुलिस महानिरीक्षक ने अंबेडकरनगर एसपी से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द गिरफ्तारी व गैंगस्टर की कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मंडल में जयराम संगवानी, सिधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी व कन्हैयालाल सागर शामिल थे।