केबल जलने से चार घंटे बाधित रही आपूर्ति
जिला मुख्यालय पर बुधवार को चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
केबल जलने से चार घंटे बाधित रही आपूर्ति
अंबेडकरनगर : जिला मुख्यालय पर बुधवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके चलते उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जनसेवा केंद्रों पर कार्य ठप हो गए। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के लोक निर्माण विभाग के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबल में सुबह 11 बजे खराबी आ गई। आधे घंटे की मेहनत के बाद बिजलीकर्मियों ने फाल्ट का पता लगाकर उसे ठीक कर जैसे ही आपूर्ति बहाल की। इसी दौरान अकबरपुर उपकेंद्र की मुख्य केबल तेज आवाज के साथ जल गई। सामर्थवानों ने तो इन्वर्टर व जनरेटर का सहारा लिया, लेकिन अन्य को लगभग चार घंटे तक भीषण गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। शाम करीब पांच बजे बिजली घर के पास का केबल दोबारा स्पार्किंग कर जल गई। एसडीओ सज्जाद आलम ने बताया कि कई बार केबल जलने से आपूर्ति बाधित थी, फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।