छात्रों को मिली कॉक-हाउस ट्रॉफी
छात्र/छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान गणित चित्रकला हिदी अंग्रेजी व अन्य विषयों में विशेष प्रदर्शन करने के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सफल आयोजन पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर धौलागिरी सदन के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने छात्रों को कॉक-हाउस ट्रॉफी प्रदान कर स
अंबेडकरनगर : तक्षशिला एकेडमी में वार्षिक अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि संध्या राजभर ने मां के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत के साथ बच्चों ने मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान, गणित, चित्रकला, हिदी, अंग्रेजी व अन्य विषयों में विशेष प्रदर्शन करने के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर धौलागिरी सदन के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने छात्रों को कॉक-हाउस ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य वैभव वांटू की देखरेख में संपन्न हुआ।