समाज को बिखरने नहीं देंगे
अंबेडकरनगर : अयोध्या में रम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके अलावा कोई अ
अंबेडकरनगर : अयोध्या में रम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। उक्त बातें विश्व ¨हदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री अंबरीश ने कहीं। वह नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित जिलाध्यक्ष प्रदीप के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि ¨हदू समाज को तोड़ने की साजिश लगातार चल रही है। जो साफ दिखाई पड़ रहा है। समाज को जातियों में बंट कर उनकी एकता को कमजोर किया जा रहा है। विहिप समाज में लोगों के बीच बनी खाई को पाटेगा। जिलाध्यक्ष ने कहाकि विहिप ¨हदू समाज को किसी भी दशा में बिखरने नहीं देगा। पालिकाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने ¨हदू समाज को विहिप से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश ¨सह ने किया। इस दौरान जिला संयोजक राम आशीष मिश्र, बृजेश ¨सह, मोहन शास्त्री, जय बहादुर ¨सह, शिवम, सुरेश गुप्ता, अनिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।