बकरी तस्करों से संघर्ष, गोली लगने से ग्रामीण की मौत
अंबेडकरनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगुराडिला ग्राम पंचायत के मजरा मदरहा निवासी अकबर अ
अंबेडकरनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगुराडिला ग्राम पंचायत के मजरा मदरहा निवासी अकबर अली (60) जलालपुर-रफीगंज मार्ग स्थित अपने आवास पर बुधवार की रात्रि सोने जा रहे थे। रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे अचानक रफीगंज की तरफ से पिकअप गाड़ी पर पांच-छह लोग आए और अकबर अली के घर के सामने वाहन रोक बरामदे में बंधे बकरे व बकरियों को वाहन में लादने लगे। इसका अकबर अली व उनके परिवारीजन ने गुहार लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े और घेराबंदी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बकरी लादने आए गिरोह के एक सदस्य को दबोच भी लिया। इससे स्वयं को घिर जाने की आशंका देख बकरी तस्करों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली गिरोह के सदस्य को दबोचे अकबर अली के पैर में लगी, इसके बाद भी उन्होंने जब उसे नहीं छोड़ा तो दूसरी गोली भी चला दी। यह गोली माथे पर लगी और उनकी मौत हो गई। तब तक और ग्रामीण पहुंच गए।इस बीच गिरोह के अन्य सदस्यों ने पथराव शुरू कर दिया और एक कीमती बकरा आनन-फानन में वाहन में लाद जलालपुर की तरफ फरार हो गए। ग्रामीणों की पिटाई से बकरी तस्कर गिरोह का एक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पत्थरबाजी मृतक के दो पुत्र मोहम्मद असलम (30) व मोहम्मद अरशद (25) तथा 24 वर्षीय पुत्री बनम भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नगपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अकबर अली को मृत घोषित करते हुए घायल अरशद व असलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज ¨सह ने बताया कि मृतक की पत्नी शमीमुन्निशां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए घायल एक तस्कर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।