कृषि सुधार कानून के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह
मोतीलाल इंटर कॉलेज परिसर में सत्याग्रह आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसान विरोधी है।
अंबेडकरनगर : केंद्र सरकार के नए कृषि सुधार कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता सुनील मिश्र के नेतृत्व में मोतीलाल इंटर कॉलेज परिसर में सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कानून किसान विरोधी है। पार्टी इस कानून के हटने तक विरोध करती रहेगी।
कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने, बलरामपुर एवं हाथरस कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य कृष्णावती निषाद, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव सुशील कुमार गौतम, मुन्नीलाल, दयाराम निषाद, संतराम राजभर, राजेश शर्मा, आशाराम, विजय बहादुर पांडेय, प्रवेश पाल, आयुष मिश्र, जितेंद्र तिवारी मौजूद रहे।