Move to Jagran APP

कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

पदुमपुर में 21 कुंडीय महाविद्या स्तोत्रम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:20 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू
कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

अंबेडकरनगर : थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत पदुमपुर (गोवर्धनपुर) में 21 कुंडीय महाविद्या स्तोत्रम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।

loksabha election banner

श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर पदुमपुर, गढ़वल, मदैनिया, कम्हरिया नदी तट पर जल लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में कथा के मुख्य यजमान प्रकाशचंद्र शुक्ल पूरे परिवार के साथ अपने सिर पर पवित्र कलश लेकर चल रहे थे। सहायक यज्ञाचार्य शांतानंद महाराज (ऋषिकेश), गीता शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, बिदू सिंह, अन्नू मिश्रा, रणविजय सिंह, बृजेश शुक्ल, विष्णु बालक त्रिपाठी, अभय सिंह मोनू, विकास तिवारी, जगदंबा मिश्र, किरन सिंह, मंजू शुक्ला, मंजू तिवारी, निर्मला शुक्ला, बजरंग सिंह, जयचंद्र जायसवाल, अमित सिंह, श्यामसुंदर उर्फ मटरू, मोहन प्रजापति आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.