रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक
अंबेडकरनगर : बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम इकाई के चयनि
अंबेडकरनगर : बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम इकाई के चयनित शिविरार्थियों ने पांचवें दिन चयनित गांव मोहसिनपुर में महिला सशक्तीकरण के लिए रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण पर हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि शैलेंद्र प्रताप शुक्ल ने युवाओं को सामाजिक रुढि़यों से मुक्त समाज के निर्माण व सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमाधिकारी आलोक तिवारी, बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रो. अनिल क मार ने शिविरार्थियों को उद्देश्यों के प्रति जानकारी दी।
-------
-शिक्षा से ही उपलब्धि की प्राप्ति
अंबेडकरनगर : रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय रतनपुर में राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रमाधिकारी अवधेश कुमार व डॉ. बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा एवं पर्यावरण विषय पर रैली निकाली गई। बीएड विभागाध्यक्ष विनोद कुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा धन है। शिक्षा से ही क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त किया जा सकता है। रैली में मांडवी तिवारी, उर्मिला, पूजा, प्रिया, राहुल यादव, शिवम, मांसी तिवारी, डॉ. सुनीता ¨सह, डॉ. उमेश मिश्र, राहुल देव, रियाज अहमद आदि शामिल रहे।