Move to Jagran APP

21वीं सदी के महानायक थे राजीव गांधी

अंबेडकरनगर : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी एक सकारात्मक और दूरदर्शी सोच वाले

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM (IST)
21वीं सदी के महानायक थे राजीव गांधी
21वीं सदी के महानायक थे राजीव गांधी

अंबेडकरनगर : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी एक सकारात्मक और दूरदर्शी सोच वाले ऐसे व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति थे जिनकी कमी आज भी देशवासी महसूस करते हैं। उनकी सोच आज भी हमारे दिलो में कायम है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने कही। वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र भी है। मैं जवान हूं, मेरा सपना है कि भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर बना सकूं। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजूद्दीन किछौछवी ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों का फल वितरण किया।साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 21वीं सदी के महानायक थे। मुख्य अतिथि सुनील मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी सच्चे अर्थों में युवाओं, गरीबों, किसानों के मसीहा थे।हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस दौरान गुलाम रसूल छोटू, राम जनम दुबे, राजीव कसौधन, संतोष तिवारी, अमन जायसवाल, दयाराम निषाद, गुलाम रब्बानी, नजरे आलम आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.