गरज के साथ बारिश, सरसों, मटर की फसल प्रभावित
अंबेडकरनगर : गुरुवार की शाम से गरज के साथ हल्की बारिश ने फरवरी में भी पूरी ठंड का
अंबेडकरनगर : गुरुवार की शाम से गरज के साथ हल्की बारिश ने फरवरी में भी पूरी ठंड का एहसास दिला दिया है। रात में हुई बारिश एवं तेज हवाओं ने एक बार फिर ठंड में इजाफा कर दिया है। हालांकि शुक्रवार की सुबह जल्द ही धूप खिल जाने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम में फिर तेजी से बदलाव हुआ और देखते ही देखते काली घटाएं छा गई। इसके साथ गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज हवा चलने से आलू, लाही, सरसों पर इसका प्रभाव अच्छा नहीं पड़ेगा और इन खबरों के खराब होने की संभावना बन सकती है। लेकिन गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। तेज हवा से सरसों की फसलें कहीं-कहीं पर गिर गई हैं। शाम व रात में ठंड में इजाफा हो जाने से पशुओं के अलावा निराश्रित लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे इससे ठंड दिन में भी कायम रहा। बादल और तेज पछुआ हवाओं के चलते बच्चों को भी ठिठुरन भरी ठंड में स्कूल जाना पड़ा। फसलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज ¨सह ने बताया कि तेज बारिश से होने से चना, मटर, आलू की फसलों को हानि पहुंच सकता है। हल्की बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदाय है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम ऐसे दो-चार दिन बना रहा तो फसलों को इसका खराब असर पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है एक से दो दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी होगी। वैसे तो फरवरी माह की शुरूआत से ही ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन इस वर्ष पिछले दो वर्षों के बाद फरवरी माह में पांच-छह दिनों से अधिक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सुबह-शाम व रात में पारा गिर जाता है। इससे ठंड और भी बढ़ जाती है। इससे निराश्रित, असहाय लोगों के साथ बेसहारा पशुओं पर भी यह ठंड भारी पड़ रही
है। बारिश होने से उन्हें भींगने से भी परेशानी बढ़ रही है। वहीं रात में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ जाता है। शुक्रवार को भी जिले का तापमान न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह ठंड में बस स्टेशन पर यात्रियों को बस नहीं मिलने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, मौसम में परिवर्तन के चलते कई ट्रेनें विलंब से रहीं। इससे अकबरपुर स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात्रि के समय यात्री ठिठुरने पर विवश हुए। कारण है कि वहां पर अब अलाव के इंतजाम नहीं हैं।
------------------------
-नगर पालिकाध्यक्ष ने बांटा कंबल
अकबरपुर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने गुरुवार को फैजाबाद रोड़ पानी टंकी परिसर में कंबल वितरित किया। इस मौके पर लगभग दो दर्जन निराश्रित व वृद्धजनों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्त गुड्डू सहित कई नेता मौजूद रहे।
----------------------------बिजली गिरने से महिला घायल-
भीटी : महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी में शुक्रवार को दोपहर हल्की बरसात के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 50 वर्षीय भानतमी वर्मा पत्नी ओमप्रकाश वर्मा घायल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।