Move to Jagran APP

टिकट कटने पर सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा जिलाध्यक्ष का घर

पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:07 PM (IST)
टिकट कटने पर सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा जिलाध्यक्ष का घर
टिकट कटने पर सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा जिलाध्यक्ष का घर

अंबेडकरनगर : पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के रामनगर स्थित आवास के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने वसूली कर टिकट दिए जाने का आरोप लगाया। मामला आलापुर विधानसभा क्षेत्र का है।

loksabha election banner

सोमवार की शाम को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। इसके बाद विरोध का दौर भी शुरू हो गया। जहांगीरगंज पूर्वी सीट से चुनाव लड़ चुके सपा नेता हरेंद्र गौतम को टिकट नहीं मिलने से समर्थक कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मंगलवार की सुबह रामनगर बाजार स्थित जिलाध्यक्ष रामशकल यादव के आवास के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान जिलाध्यक्ष आवास पर नहीं मिले। सपा नेता हरेंद्र गौतम ने बताया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर दलबदलू को मौका दिया जा रहा है, जबकि वह बीते 22 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। रुपये लेने के बावजूद टिकट नहीं दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। सेक्टर अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, प्रमोद पांडेय सतीराम यादव, रियाज अहमद, अच्छेलाल यादव, विधानसभा क्षेत्र सचिव राजेश यादव, अनवार अहमद, बच्चूलाल सोनकर, रमेश यादव, नसीम अहमद, जगन्नाथ यादव, पूर्व प्रधान रामनवल यादव आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनका नंबर बंद मिला।

कार की टक्कर से शिक्षक की मौत

अंबेडकरनगर: कार की टक्कर से साइकिल सवार निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। महरुआ थाने के पतौना निवासी गांव निवासी काशी प्रसाद दुबे महरुआ में निजी विद्यालय में शिक्षक थे। सोमवार को विद्यालय से साइकिल से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-बांदा हाईवे पर सुखारीगंज चौराहे के निकट पहुंचे थे। अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, इससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में कार का नंबर प्लेट टूटकर गिर गया। यूपी 112 पुलिसकर्मियों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक के बड़े पुत्र अरविद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नंबर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.