पीड़िता की बयान के बाद पुलिस आश्वस्त
अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस
अंबेडकरनगर : अहिरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को चार दिन बाद उम्मीद की किरण नजर दिख रही है। इसकी ताईद में पुलिस काफी सतर्कता के साथ जुटी है। आरोपी की शिनाख्त की जद्दोजहद में माथापच्ची कर रही है। बीती रात उठाए गए संदिग्धों से पूछताछ व गुरुवार को पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब सफलता के प्रति आश्वस्त है। उसे उम्मीद की किरण नजर आने लगी है।
गांव निवासी बालिका अपनी दो छोटी बहनों के साथ मंगलवार को घर से अपराह्न गांव के बाग में आम बीनने गई थी। पहले से मौजूद अज्ञात युवक ने बालिका का मुंह दबाकर झाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका बेहोश हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता के साथ गई चश्मदीद उसकी छोटी छोटी दोनों बहनें व पुलिस के मुखबिर आरोपी की शिनाख्त की दिशा में असफल हैं। इसके चलते पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में घटना से रहस्य का पर्दा नहीं उठ पा रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र द्वारा की जा रही मॉनिट¨रग से मुकामी पुलिस की नींद उड़ गई है। थानाध्यक्ष संजय ¨सह ने बताया कि जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर घटना की तह तक पहुंचा जा चुका है। साक्ष्यों की ताईद की जा रही है।