इ किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
त में शौच के लिए गई थी। इसी बीच पहुंचे तीन युवक अपहरण कर सूनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। मंगलवार की शाम तीन बजे होश आया तो वह मसोड़ा पुलिया के पास थी। घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। तीन युवकों में गांव निवासी एक युवक को किशोरी ने प
अंबेडकरनगर : शौच के लिए खेत गई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में है। पीड़िता ने पुलिस ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। गत रविवार की रात 11 बजे किशोरी घर के बगल स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी बीच पहुंचे तीन युवक अपहरण कर सूनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। मंगलवार की शाम तीन बजे होश आया तो वह मसोड़ा पुलिया के पास थी। घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। तीन युवकों में गांव निवासी एक युवक को किशोरी ने पहचानने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के पिता ने बताया कि घटना की रात एक बजे उसकी नींद टूटी तो वह चारपाई पर नहीं थी। रात में ही खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।