अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकरनगर : महरुआ थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर के निकट दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा साइकिल
अंबेडकरनगर : महरुआ थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर के निकट दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा साइकिल सवार एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का शक लूट के इरादे से लुटरों द्वारा घटना को अंजाम देने के शक पर केंद्रित है। उक्त थाना क्षेत्र के हीडी़ पकड़िया निवासी अकबर अली (50) पुत्र मुख्तार अली गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे वह टांडा-बांदा मार्ग से हीड़ी पकड़िया गांव के खड़ंजे पर स्थित मगनपुर गांव के पास पीछे से पहुंचे हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। भुक्तभोगी घटना के दिन कस्बे में स्थित बैंक में अपने पैसों की एफडी करने गया था। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने बैंक से ही रेकी की थी। तथा पैसा निकाल कर घर जाने के शक पर पीछा कर रास्ते मे सूनसान स्थान पर उसके ऊपर असलहा लगा दिया। वादी के विरोध व संघर्ष से हड़बड़ाए बदमाशों ने आत्मरक्षा व दहशत फैलाने के उद्देश्य से उस पर गोली चला दी। हमलावरों की तलाश में स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी सफलता नहीं लगी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ¨सह ने बताया संभावित ¨बदुओं पर जांच चल रही है।