Ambedkar Nagar News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 103 युवाओं ने किया रक्तदान, भाजयुमो ने किया था आयोजन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की देश सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर समाज की सेवा के लिए युवा रक्तदान कर सेवा का कार्य कर रहे हैं। वीरसिंहपुर सया में शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डा. हरिओम पांडेय ने उद्घाटन किया।
अंबेडकरनगर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भाजयुमो के रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। जिला प्रभारी युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. विवेक सिंह मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. ओमप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीकांत शर्मा, दिलीप पटेल देव मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की देश सेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने पर समाज की सेवा के लिए युवा रक्तदान कर सेवा का कार्य कर रहे हैं। वीरसिंहपुर सया में शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डा. हरिओम पांडेय, टांडा में उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने किया। रक्त केंद्र प्रभारी एएम त्रिपाठी, डा. रवि विक्रम, वीरेंद्र सिंह, आरपी चौहान, सत्य प्रकाश, अमित वर्मा, मधुसूदन ने रक्त संकलित किया। जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि सया में 20, टांडा में 33, ब्लड बैंक में 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद आदि शामिल रहे। जलालपुर : भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित नमो प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पदाधिकारियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
गोष्ठी में किसानों को वितरित किया बीज
महरुआ कृषि विज्ञान केंद्र पांती में किसान गोष्ठी आयोजन किया गया। किसानों को सब्जी तथा अन्य फसलों के बीज उपहार में दिए गए। पशुपालन तथा उन्नति खेती के लिए प्रदर्शनी दिखाया गया। किसानों व विज्ञानियों ने परिसर में पौधारोपण किया। फसल संरक्षक वैज्ञानिक सुरक्षा डा. प्रदीप कुमार ने इफ्को नाइट्रोजन, इफ्को जिंक, इफ्को कापर सहित सागरिका तथा विभिन्न खाद, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायनों के प्रयोग व लाभ-हानि बारे में जानकारी दीजिए। पशुपालन डा. विद्यासागर ने प्राकृतिक खेती में उत्पादन प्रौद्योगिकी के साथ-साथ बीज अमृत, जीव अमृत तथा तरल-खाद व कीटनाशक बनाने तथा प्रयोग की जानकारी दी।