Move to Jagran APP

एथलेटिक्स खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंबेडकरनगर : जिले क्रीड़ा विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के मौके

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:41 PM (IST)
एथलेटिक्स खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
एथलेटिक्स खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंबेडकरनगर : जिले क्रीड़ा विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के मौके पद दो दिवसीय तैराकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गत गुरुवार को राजकीय एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम पर बालक एवं बालिका वर्ग की विविध तैराकी प्रतियोगिता के उपरांत शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिसार निरीक्षक रामानंद राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और दिमाग दोनों का विकास करने में मददगार है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव मृत्युंजय ¨सह, एथलेटिक्स संघ के सचिव सुधीर चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्र, शिल्पी गौतम, कुमारी आशा तथा वीरेंद्र कुमार निषाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता तथा उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दौरान अंडर 12 वर्ष बालक 100 मीटर दौड़ में अनिमेष को पहला, विवेक पांडेय को दूसरा तथा निखिल को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भी अनिमेष को पहला, निखिल को दूसरा तथा शुभम को तीसरा स्थान मिला। इसके उपरांत 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में शुभम को पहला, विवेक को दूसरा तथा यश को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सारिम को पहला स्थान, विशाल को दूसरा स्थान तथा अवनीश को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शुभम यादव को पहला स्थान तथा विशाल को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की अंडर 12 वर्ष की 100 मीटर दौड़ में नाजू को पहला स्थान, अंशिका को दूसरा स्थान तथा सौम्या को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ओजस्वी को पहला स्थान, सौम्या को दूसरा स्थान तथा शालू को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सौम्या को पहला स्थान, शालू को दूसरा स्थान तथा तनुष्का को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में ओजस्वी को पहला स्थान, तनुष्का को दूसरा स्थान तथा कीर्तिका को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की अंडर 14 वर्ष की 400 मीटर दौड़ में अंशिका को पहला स्थान, शिवानी मिश्रा को दूसरा स्थान तथा कीर्तिका को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की अंडर 14 वर्ष में गोला फेंक प्रतियोगिता के दौरान नीतू को पहला स्थान तथा अर्चिता को दूसरा स्थान मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.