मंडलीय जूडो के लिए खिलाड़ी चयनित
अंबेडकरनगर : जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बीएन इंटर कॉलेज के इंडोर हॉल में
अंबेडकरनगर : जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बीएन इंटर कॉलेज के इंडोर हॉल में किया गया। इसमें रेडियंट स्कूल जलालपुर और एनडी स्कूल जलालपुर के अलावा बीएन इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14, 17 तथा 19 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 26 बालकों तथा 16 बालिकाओं का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन ¨सह, संरक्षक एवं खेल प्रशिक्षक संदीप जॉन तथा वीरेश कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक के तौर पर मंगेश कुमार मन ने फैसला सुनाया। चयनित खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने शुभकामना दी। यहां अमरकांत, अबदुल्लाह, शशांक, आमोद, आलोक, शिवानी यादव, मुस्कान, रिया, रुचि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।