नवनिर्मित शौचालय तोड़कर बालिकाओं को पीटा
अंबेडकरनगर : जमीनी विवाद में दो नवनिर्मित शौचालय तोड़ कर व बालिकाओं की पिटाई की गई। प
अंबेडकरनगर : जमीनी विवाद में दो नवनिर्मित शौचालय तोड़ कर व बालिकाओं की पिटाई की गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग के तहत कार्रवाई किया है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर का है। उक्त गांव निवासी छट्ठू राम प्रजापति व विश्राम ग्राम पंचायत द्वारा अनुदान में दिए गए शौचालय का निर्माण करा रहे थे। विपक्षी अशोक ¨सह आदि ने विरोध किया। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। छट्ठू राम व विश्राम थाने पहुंचे। जहां दोनों को पुलिस ने बैठा लिया। बाद में घर की महिलाएं भी थाने पहुंची। घर पर केवल छोटी लड़कियां रीना, प्रीति, रोली व चंपा मौजूद थीं। इस बीच दबंगों ने पहुंचकर दो निर्मित हो रहे शौचालय को ढहा दिया। बालिकाओं के मना करने पर उनकी पिटाई करने के साथ अभद्रता भी किया। मामले में रोली की तरफ से तहरीर थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छट्ठू राम, विश्राम व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को शांतिभंग की आशंका में उपजिलाधिकारी न्यायालय चालान किया गया है।