बहूभोज में गया बालक संदिग्धावस्था में गायब
ना क्षेत्र के गांव नरहरपुर के मजरे बगिया निवासी एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवारीजनों ने अपहरण व अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की तहरीर अज्ञात के विरुद्ध थाने पर दी है। गांव निवासी केशवराम गुप्त के घर रविवार को बहूभोज का कार्यक्रम था। अपने साथियों के साथ शामिल
अंबेडकरनगर : महरुआ थानाक्षेत्र के गांव नरहरपुर के मजरे बगिया निवासी एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवारीजनों ने अपहरण व अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की तहरीर थाने पर दिया है। गांव निवासी केशवराम गुप्त के घर रविवार को बहूभोज का कार्यक्रम था। अपने साथियों के साथ शामिल होने गांव निवासी अभिषेक उर्फ विशाल यादव (13) पुत्र विजय यादव भी गया था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिवारीजन उसे खोजने निकले लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो दिनों तक गांव स्थित बाग, विसुही नदी, तालाब, फसल के अलावा रिश्तेदारियों में तलाश की। बालक के पिता विजय यादव के मुताबिक बहूभोज के दौरान एक युवक का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल को लेकर अभिषेक का उक्त युवक के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक ने बालक की पिटाई भी की थी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया था। इसके बाद कार्यक्रम से ही किशोर गायब हो गया। निरीक्षक अश्वनी कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है।