Move to Jagran APP

पार्टी व संगठन चलाने के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने ये बातें कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM (IST)
पार्टी व संगठन चलाने के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक
पार्टी व संगठन चलाने के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक

अंबेडकरनगर : किसी भी पार्टी, संगठन या प्रतिष्ठान को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक है। उक्त बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहीं।

loksabha election banner

मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक मंडल में पदाधिकारियों से लेकर सेक्टर संयोजक, प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने निवास के मंडलों में दो दिन का प्रशिक्षण दिया। जिले के 23 मंडलों में 10 विषयों पर भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण दिए। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया से तरुणकांत त्रिपाठी, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री और प्रशिक्षण वर्ग संयोजक त्रयंबक तिवारी, सह संयोजक विनोद, रमापति मौर्य, महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मालीपुर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सुरक्षा, साम‌र्थ्य और आत्मनिर्भरता विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिदर्शन राजभर ने की। इसके पूर्व पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संचालन सचिन आजाद पांडेय ने किया। क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्य, हिमांशु मिश्र, अंकित शर्मा, सनी तिवारी आदि मौजूद रहे।

---

सपा आलापुर विधानसभा क्षेत्र की कमेटी घोषित

अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी आलापुर विधानसभा क्षेत्र सांगठनिक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया ने 31 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। अरविद कुमार यादव, रणजीत सिंह यादव, अवधेश गौतम, मोहम्मद शकील, अच्छेलाल मौर्य, अखिलेश त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, हयात मोहम्मद उर्फ भल्लू को महासचिव, अनवार अहमद सिद्दीकी, बच्चूलाल सोनकर, रमेश यादव, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, अजीत यादव, रामू निषाद, जितेंद्र चौहान, अजीत सिंह, अर्जुन यादव, दिलीप यादव, राम चरन पाल, ओमप्रकाश कनौजिया को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घनश्याम निषाद, दिनेश पाल, संजय यादव, रामसुंदर यादव, विपिन भार्गव, अब्दुल लतीफ, श्यामनंद निषाद, विकास प्रजापति, चंद्रेश पासवान को सदस्य बनाया गया है। भीमलाल कनौजिया ने पदाधिकारियों से आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.