Move to Jagran APP

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, दो लोग घायल

टांडा कोतवाली के महादेवा घाट पर गड़ढे में प्रतिमा विसर्जन कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:10 PM (IST)
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, दो लोग घायल
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, दो लोग घायल

अंबेडकरनगर : टांडा कोतवाली के महादेवा घाट पर गड़ढे में प्रतिमा विसर्जन कराया जा रहा था। तभी दो पक्षों में ट्रैक्टर-ट्राली साइड करने को लेकर हुए विवाद जमकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना के दर्जीपुर व बलरामपुर के लोग प्रतिमा विसर्जित कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सधई पूरा के वीरेंद्र, हरीराम, राजमन को विपक्षियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में चार नामजद एवं 21 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धारा में टांडा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

loksabha election banner

सीओ टांडा संतोष कुमार गड्ढे में खड़े होकर प्रतिमा विसर्जन में सहयोग कर रहे थे। भक्त गड़ढे में प्रतिमा विसर्जन कराने से आक्रोशित दिखे। भक्तों ने बताया मां की प्रतिमा का विसर्जन सरयू मां की गोद में करने की परंपरा चली आ रही है। इसबार प्रशासन प्रतिमा गड्डों में विसर्जित करा रहा है। टांडा एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि प्रतिमाओं का निर्विघ्न विसर्जन कराया जा रहा है। सुलेमपुर चौराहे से होकर विभिन्न इलाकों की प्रतिमाएं गुजर रही थीं। यहां पुलिस नजर नहीं आई। फूलपुर प्राथमिक विद्यालय के मैदान में बीते कई दशकों से दशहरा पर्व आयोजित होता है। टांडा-हंसवर मुख्य मार्ग से होकर दूर-दूर से प्रतिमा विसर्जन का काफिला सुलेमपुर चौक से होकर फूलपुर नदी के समीप जाने तक पुलिस नहीं दिखी। मेले के दौरान दो समुदायों के बीच अराजकतत्वों की वजह से उन्माद फैलने की आशंका बनी रही है।

जहांगीरगंज: देररात तक आलपुर तहसील के विभिन्न घाटों पर दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। जहांगीरगंज कस्बे की छह से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन राजेसुलतानपुर थाना के कम्हरिया घाट में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। यह सिलसिला शनिवार देररात तक चलता रहा। वहीं कस्बे के मामपुर व नरियावं में स्थापित प्रतिमाओं का बिडहर व मंसूरगंज घाट पर विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गांव के विसर्जन के लिए निर्धारित घाटों पर प्रशासन ने पहले से ही बड़े गड्ढों को खोदवाया था। इसमें प्रशासनिक व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में विसर्जन हुआ। कम्हरिया घाट में थानाध्यक्ष नीरज कुमार व मंसूरगंज में थानाध्यक्ष शंभूनाथ, चहोडा घाट पर आलापुर प्रभारी निरीक्षक राय साहब द्विवेदी पुलिस टीम के साथ डटे रहे। क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टम्टा व एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव विसर्जन की निगरानी करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.