हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार,भेजे गए जेल
अंबेडकरनगर : वसावनपुर निवासी रणविजय की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार
अंबेडकरनगर : वसावनपुर निवासी रणविजय की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंडल कारागार फैजाबाद भेज दिया है। यह कार्रवाई कोतवाली टांडा पुलिस ने किया है। गत 19 जून की शाम उक्त गांव निवासी उदय प्रताप आदि रामजियावन के घर के पीछे स्थित भूमि पर कब्जा कर रहे थे। इसको लेकर रामजियावन व उदयप्रताप के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में रामजियावन के पुत्र रणविजय समेत दो महिलाएं भी घायल हो गई थीं। बाद में घायल रणविजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। राम जियावन की ओर से पुलिस ने हत्या का प्रयास आदि करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रणविजय की मौत के बाद मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ाई गई। मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक टांडा के निकट इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार यादव ने नामजद आरोपितों में वसावनपुर निवासी सदानंद पुत्र रामशंकर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के गांव कौसिलवा के परसनाथ उर्फ परशुराम पुत्र रामदुलार विवेचना से प्रकाश में आये आरोपी रामदीन पुत्र राम नरेश निवासी मलपुरा थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां मंडल कारागार भेज दिया गया।