बसखारी थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग पर अड़ीं विधायक
सोनी मोतीलाल यादव के साथ अन्य भाजपा नेताओं का उत्पीड़न किये जाने की शिकायत क्षेत्रीय विधायक टांडा संजू देवी से की। विधायक बसखारी थाना परिसर में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची। इसकी सूचना पर सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान जलालपुर आरपी राय के साथ थानाध्यक्ष आलापुर बृजेश कुमार सिंह मौके पर प
किछौछा (अंबेडकरनगर) : बसखारी पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोप पर टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी थानाध्यक्ष को निलंबित किए जाने की मांग पर अड़ी हैं। थानाध्यक्ष बसखारी मनोज कुमार सिंह के ऊपर भाजपा कार्यकर्ता साहिल सोनी, मोतीलाल यादव के साथ अन्य भाजपा नेताओं का उत्पीड़न किये जाने की शिकायत कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक से की थी। इससे नाराज विधायक बसखारी थाना परिसर में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची। इसकी सूचना पर सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान, जलालपुर के आरपी राय के साथ थानाध्यक्ष आलापुर बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता किए। विधायक ने थानाध्यक्ष बसखारी को निलंबित किए जाने तक थाना में बैठे रहने का अल्टीमेटम दिया। सीओ सिटी ने बताया विधायक की मांग पर जांच कराकर कार्रवाई जल्द ही किया जाएगा। भाजपा नेता श्याम बाबू, दिनेश पांडेय, भरत गुप्त, आनंद जायसवाल, विकास जायसवाल, मोनू अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, अच्छेलाल गुप्त आदि मौजूद रहे। हालांकि बाद में मौजूद अधिकारियों के निवेदन पर विधायक एसपी से वार्ता के लिए मुख्यालय पहुंची। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।