पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने जिपंस के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में घंटों दुकानें बंद कर चनहा चौराहे पर प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। व्यापारियों के मुताबिक यह चौराहा देहात क्षेत्र का है। यहां अयोध्या जिले व आसपास गांवों के लोग सामानों की खरीददारी करने आते हैं। अयोध्या जिले के हैदरगंज तारुन अहिरौली समेत चार थानों की सीमा पर बसा है। अपराधिक ²ष्टिकोण से यह स्थान संवेदनशील भी है। व्यापारियों के मुताबिक यहां दिनभर पुलिस वाहन व मास्क चेकिग के नाम पर ग्राहकों व्यापारियों संभ्रांत समेत आम लोगों से अवैध धन उगाही की जाती है। अन्यथा की स्थिति में उनकी सरेआम डंडा मुक्का थप्प
भीटी (अंबेडकरनगर) : पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में घंटों दुकान बंद कर चनहा चौराहे पर प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। व्यापारियों के मुताबिक यह चौराहा देहात क्षेत्र का है। यहां अयोध्या जिले व आसपास गांवों के लोग सामानों की खरीदारी करने आते हैं। अयोध्या जिले के हैदरगंज, तारुन, अहिरौली समेत चार थानों की सीमा पर बसा है। आपराधिक ²ष्टिकोण से यह स्थान संवेदनशील भी है। व्यापारियों के मुताबिक यहां दिनभर पुलिस वाहन व मास्क चेकिग के नाम पर ग्राहकों, व्यापारियों, संभ्रांत समेत आम लोगों से अवैध धन उगाही की जाती है। अन्यथा की स्थिति में उनकी सरेआम डंडा, मुक्का, थप्पड़ से पिटाई कर दी जाती है। इससे भयभीत आम लोग चौराहे पर आने से कतराते हैं। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार को करीब चार बजे एक व्यक्ति की पिटाई पुलिस ने कर दी। इससे क्षुब्ध व्यापारी लामबंद हो गए। बुधवार सुबह से दुकानें बंद कर जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी के नेतृत्व में चौराहे पर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों की मंशानुरूप चौराहे पर चेकिग लगाई जाती है। सभी आरोप गलत व बेबुनियाद हैं।