शहर में शामिल हो गए गांव, सुविधाएं नदारद
अंबेडकरनगर : नगर पालिका अकबरपुर के बा¨शदे चुनाव को बिगुल बजते ही शहर के विकास एवं
अंबेडकरनगर : नगर पालिका अकबरपुर के बा¨शदे चुनाव को बिगुल बजते ही शहर के विकास एवं बेहतर सुविधाओं की आस लगाए बैठे हैं। इसबार चुनाव में लोग ऐसे निकाय को चुनना चाहते है जो अविकसित वार्ड को विकसित वार्ड में तब्दील कर सके। पालिका क्षेत्र में कई वार्ड अभी ऐसे भी हैं जहां विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है। यहां कदम कदम पर दुश्वारियां बरकरार है। शहरी क्षेत्र में शुमार होने के बावजूद स्थानीय नागरिक गांव जैसी ¨जदगी जीने को विवश हैं। कहीं टूटी सड़कें तो कहीं जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सबके बीच स्थानीय बा¨शदे समस्या से निजात पाने की आस लगाए बैठे है। जिला मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर परिक्षेत्र में कुल 25 वार्ड शुमार है। जिसमें करीब सवा लाख की आबादी प्रवास करती है। वर्ष 2007 में नगर के विस्तारीकरण के उपरांत 36 गांव पालिका में और शामिल किए गए थे। जिसके उपरांत वहां के बा¨शदों को नगर क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया गया। इसमें कई वार्ड के मुहल्ले ऐसे हैं जो अविकसित मुहल्लों में शुमार हैं। यहां सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। लोगों को कच्ची एवं खड़ंजायुक्त सड़कों पर चलने को विवश होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया जा सका है। घरों से निकलने वाले कूड़े को खाली पड़े भूखंडों पर डंप कर दिया गया है। कई स्थानों पर नालियों के चोक होने के कारण गंदे पानी का बहाव थम सा गया है। इन सबके बीच स्थानीय नागरिक कहते हैं कि हम ऐसा निकाय इस बार चुनेंगे जिससे आने वाले दिनों में इन मुहल्लों का विकास लोग देखने को आतुर होगें।