कानून व्यवस्था बनाए रखने को उठाएं सख्त कदम
अंबेडकरनगर : पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र ओंकार ¨सह ने कहा कि कानून व्यवस्थ
अंबेडकरनगर : पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र ओंकार ¨सह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएं। किसी भी दशा में त्योहारों में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। डीआइजी ¨सह आगामी त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित अधिकारियों की अतिमहत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में शामिल सभी उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों को संबोधित करते हुए डीआइजी ने कहा कि आगामी त्योहार विशेषकर बारावफात के त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराना है। इसके लिए सभी को मुस्तैद रहना होगा तथा अराजकतत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाई सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इ•ा•ात किसी को भी नहीं दी जा सकती है। इसका विशेष ध्यान रखते हुए ऐसे लोगों पर सख्त से सक्ष्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि जनपद में 30 नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासनिक अमला त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिवद्ध है। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियों को कानून व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्षों को भी विशेष रूप से हिदायत दी गई है। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कार्ययोजना की जानकारी भी दी। बैठक के बाद डीआइजी वापस फैजाबाद चले गए।