बंटवारे के विवाद में मां-बेटे को पीटा, सात नामजद
रे के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमलाकर गभीर रूप से घायल करने के मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा हंसवर थाने में दर्ज किया गया है। घायल महिला को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम कटोखर का है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब महिला राफिया खातून घर के अंदर से सरसों का छिलका निकालकर चूल्हे के पास पहुंची तभी विपक्षी महिला के देवर तुफैल अहमद नियाज
अंबेडकरनगर : बंटवारे के विवाद में मां-बेटे पर जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा हंसवर थाने में दर्ज किया गया है। घायल महिला को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम कटोखर का है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब महिला राफिया खातून घर के अंदर से सरसों का छिलका निकालकर चूल्हे के पास पहुंची, तभी विपक्षी महिला के देवर तुफैल अहमद, नियाज अहमद, पुत्रगण नबी अहमद, इमरान पुत्र नियाज, जाहिदा खातून पत्नी तुफैल, कलीम व उसकी माता, सलीम ने एकजुट होकर घर में घुस कर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से राफिया खातून पर हमलाकर मारापीटा। महिला का पुत्र आजम बचाने दौड़ा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। इसमें महिला व आजम को गंभीर चोट आई। घायल महिला को सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज गया है। देर शाम को महिला के दूसरे पुत्र मुस्तकीम पुत्र अली अहमद अहमद ने हत्या का प्रयास करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने बताया पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।