पिछड़े समाज के हितैषी रहे कर्पूरी ठाकुर : शर्मा
अंबेडकरनगर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट
अंबेडकरनगर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवाराम शर्मा ने कहा कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए कर्पूरी ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामबहादुर शर्मा ने कहा कि समाज में पिछड़े लोगों के हितैषी रहे कर्पूरी ठाकुर ने समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। इसके चलते आज उन्हें समाज का हर वर्ग पूरे सम्मान के साथ याद करता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभूनाथ शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती के मौके पर अवकाश घोषित करना चाहिए ताकि समाज को उचित सम्मान मिल सके। समारोह में मुख्य रूप से संतोषी प्रसाद प्रजापति, शिवपूजन नंद शर्मा, रक्षाराम शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मनीष शर्मा, बृजलाल, सुरेंद्र बहादुर, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार, जनक राज शर्मा, राजदेव शर्मा, मूलचंद्र शर्मा, राजेश, अमरनाथ, लल्लन प्रसाद, भोलानाथ शर्मा, जयराम शर्मा, राजाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।