कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय महायज्ञ शुरू
अंबेडकरनगर : कटेहरी बाजार स्थित राम लीला मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा तथा
अंबेडकरनगर : कटेहरी बाजार स्थित राम लीला मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा तथा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को अपराह्न मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य व्यक्ति, परिवार, समाज का निर्माण कर विश्व में अमन, चैन, शांति स्थापित करना है। इसमें प्रतिदिन प्रज्ञा पुराण कथा, योग, व्यायाम, यज्ञ, संस्कार, विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन दीपयज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंगल कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, युवक युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा विश्व कल्याण के लिए सिर पर कलश लिए नारेबाजी के साथ कटेहरी बाजार से होते हुए आसपास के कई गांवों में भ्रमण किया। कलश यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में इसी शक्ति कलश को देव मंच पर स्थापित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभी कार्यक्रम शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से संपन्न होगा।
-------------रामलीला का मंचन शुरू-किछौछा : नवयुवक रामलीला समिति अजमेरी बादशाहपुर दर्जीपुर द्वारा भगवान राम की लीलाओं का नौ दिनों तक चलने वाले रामलीला मंचन का वैदिक मंत्रोच्चार बीच अध्यक्ष त्रिभवन मौर्य द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के पदाधिकारी लालता प्रसाद यादव, राम सरोज, रामगुटुन मौर्य, राजेश यादव, बृज बिहारी यादव, राजेश यादव व करिया आदि मौजूद रहे।