Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज

अंबेडकरनगर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जिलेभर में जोरों पर है। भगवान श्री कृष्ण के

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 10:03 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज

अंबेडकरनगर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जिलेभर में जोरों पर है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार के जिले में धूमधाम से जन्माष्टमी क पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों की विशेष साफ सफाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

loksabha election banner

आगामी सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों तेज हो गई है। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। वहीं पर्व के लेकर लोगों में उत्साह तेज हो गया है। नगर के जुड़वा कस्बे अकबरपुर-शहजादपुर में पर्व के लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग पर्व के दिन पंडालों में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाने की तैयारी में जुट गए है। वहीं पर्व के दिन गांधी आश्रम से निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी भी तेज हो गई हैं। पर्व के दिन लोग नगर का भ्रमण कर भगवान श्री कृष्ण का आर्शीवाद प्रात करेंगे। वहीं जिले के टांडा, जलालपुर एवं अन्य कस्बों में पर्व की तैयारियों जोरों पर है। मुबारकपुर : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां नगर क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जोरों पर चल रही है। विकास खंड टांडा के ग्राम फूलपुर में रामलीला रंगमंच में आगामी तीन सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा और दूसरे दिन चार सितंबर को शाम छह बजे से रात्रि बारह बजे तक बेवान निकाल कर पूरे गांव में भ्रमण किया जाएगा। वापस उसी रामलीला रंगमंच पर पहुंच कर कार्यक्रम का समापन होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी सीताराम यादव ने दिया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार मांझी, विनय, विमल, शिव सागर, जय राम आदि कार्यकर्ता जुड़े हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.